छत्तीसगढ़ में 15 माओवादियों ने किया सरेंडर, 9 महिलाएं शामिल; 73 लाख रुपये था इनाम

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करते माओवादी

छत्तीसगढ़ में 15 माओवादियों का सरेंडर

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ में माओवादी नेटवर्क के खिलाफ सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। महासमुंद जिले में 15 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया, जिनमें नौ महिलाएं भी शामिल हैं।

सरेंडर करने वाले कैडरों पर कुल 73 लाख रुपये का इनाम घोषित होने की जानकारी सामने आई है। अधिकारियों के मुताबिक इस आत्मसमर्पण को क्षेत्र में माओवादी संगठन की गतिविधियों के कमजोर पड़ने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब छत्तीसगढ़ सरकार राज्य को माओवाद से मुक्त करने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दे रही है।

आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों की भूमिका और संगठन में उनकी जिम्मेदारियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां आगे की जानकारी जुटा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *