15 अगस्त 2026 को लेकर लोगों के बीच एक सवाल अक्सर चर्चा में रहता है कि भारत इस साल 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा या 80वां। इसका जवाब समझने के लिए 1947 से स्वतंत्रता दिवस की गणना को देखना होगा।
भारत को 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी। 15 अगस्त 1947 को पहला स्वतंत्रता दिवस मनाया गया था। इसके बाद हर साल स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता रहा है।
इस गणना के अनुसार, 15 अगस्त 2025 को भारत ने 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया था। इसलिए 15 अगस्त 2026 को भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा।
इस साल भी देशभर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। दिल्ली के लाल किले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे।
स्वतंत्रता दिवस 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहें Ekaawaj.com के साथ।